► जो चारों तरफ से जल से घिरे होते हैं, वे द्वीप कहलाते हैं
► विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है जो डेनमार्क का क्षेत्र है।
✻ दुनिया के प्रमुख द्वीप, स्थान और क्षेत्रफल (List of Major Island of the World in Hindi) :-
✻ द्वीप की परिभाषा या द्वीप किसे कहते है?
► जो चारों तरफ से जल से घिरे हुए प्रदेश या भू-भाग को द्वीप अथवा टापू (Island) कहा जाता है। द्वीप कई प्रकार के होते है और कई प्राकृतिक कारणों से बनते हैं। विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है। विश्व का सबसे छोटा द्वीप मेडागास्कर है।
✻ भारत के द्वीप :-
► भारत के अधिकार क्षेत्र में कुल 247 द्वीप हैं जिसमें से 204 द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं ।
✻ द्वीप कितने प्रकार के होते है ? (How Many Types of Island)
► द्वीप तीन प्रकार के होते हैं :-
महाद्वीपीय द्वीप
महासागरीय द्वीप
उष्णकटिबंधीय द्वीप।
✻ अरब सागर में तट के समीप अनेक चट्टानी संरचना वाले द्वीप :-
► अरब सागर में तट के समीप अर्थात् 1 से 5 किमी की दूरी तक अनेक चट्टानी संरचना वाले द्वीप जैसे पीरम, भैंसला हेनरे, कैनरे, बुचर, एलीफैण्टा, अरनाला, भटकल, पिजननाक आदि मिलते हैं।
►
बंगाल की खाड़ी में तट के समीप स्थित द्वीप हैं :– सागर द्वीप (गंगासागर), न्यू मूर द्वीप, पम्बन द्वीप, श्रीहरिकोटा द्वीप, हेयर द्वीप (प्रवाल निर्मित) आदि, जबकि तट से दूर अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं, जिसका विस्तार 8300 किमी. क्षेत्र में हैं।
► बंगाल की खाड़ी में स्थित यह प्रदेश लगभग 200 छोटे-बड़े द्वीपों का समूह हैं।
► अण्डमान समूह में लगभग 20 बड़े द्वीप हैं जो 350 किमी की दूरी तक विस्तृत हैं। इसी प्रकार निकोबाद द्वीप समूह से भी 19 बड़े द्वीप हैं जिनमें से कुछ द्वीपों का विस्तार 60 से 100 किमी हैं।
► इनमें प्रमुख द्वीप हैं :– बड़ा अण्डमान, उत्तरी अण्डमान, मध्यवर्ती अण्डमान, दक्षिणी अण्डमान, छोटा अण्डमान, कार निकोबार, महान् निकोबार, तिलानचोंग, चनूम्ता, टैरेसा, कमोरटा, कचाल, नान करोटी, ट्रिकेट द्वीप आदि। इनमें से कुछ द्वीपों की उत्पत्ति ज्वालामुखी उद्भेदन से निकले लावा से हुई है।
✻ विश्व के प्रमुख द्वीप ( World’s Main Islands ) की सूची :-
द्वीप | क्षेत्रफल (वर्ग किमी.) | स्थिति |
---|---|---|
ग्रीनलैंड |
2,175,000 |
आर्कटिक (उत्तरी ध्रुव) महासागर |
न्यूगिनी |
821,400 |
पश्चिमी प्रशांत महासागर |
कलिमटान (बोर्नियो) |
7,51,000 |
हिंद महासागर |
मेडागास्कर |
587,041 |
हिंद महासागर |
बैफीन द्वीप |
507,451 |
आर्कटिक महासागर |
सुमात्रा |
4,22,200 |
हिंद महासागर |
होन्शू |
2,30,092 |
उतरी-पश्र्मिी प्रशांत महासागर |
ग्रेट ब्रिटेन |
229,849 |
उत्तरी अटलांटिक महासागर |
एलेसमेरे द्वीप |
196,236 |
आर्कटिक महासागर |
सेलेबीज (सुलावेसी) |
1,78,700 |
हिंद महासागर |
दक्षिण द्वीप (न्यूजीलैंड) |
150,460 |
प्रशांत महासागर |
जावा द्वीप |
1,26,400 |
हिंद महासागर |
उत्तरी द्वीप (न्यूजीलैंड) |
114,687 |
प्रशांत महासागर |
क्यूबा |
1,10,922 |
कैरीबियन सागर |
लुजोन द्वीप |
104,688 |
पश्चिमी प्रशांत महासागर |
आइसलैंड |
103,000 |
उत्तरी अटलांटिक महासागर |
मिण्डानाओ द्वीप |
97,530 |
पश्चिमी प्रशांत महासागर |
आयरलैण्ड |
84,421 |
उत्तरी अटलांटिक महासागर |
होकैडो द्वीप |
78,719 |
उत्तरी-पश्चिमी प्रशांत महासागर |
सखालिन द्वीप |
72,493 |
उत्तरी-पश्चिमी प्रशांत महासागर |
बैंक्स द्वीप |
70,028 |
आर्कटिक महासागर |
तस्मानिया |
67,900 |
प्रशांत महासागर |
श्रीलंका |
65,600 |
हिंद महासागर |
✻ हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है ?
► मेडागास्कर
✻ सेशेल्स द्वीप कहां स्थित है?
► हिंद महासागर
✻ निम्नलिखित में से कौन सा दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश है?
► इंडोनेशिया
✻ अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है ?
► मेडागास्कर (Madagascar) अफ्रीका का सबसे बड़ा और विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, इसका क्षेत्रफल 8,87,041 वर्ग किमी. है।
✻ बोर्नियो द्वीप किस महासागर में स्थित है ?
► हिन्द महासागर
Note :- अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद हो तो आप हमारे facebook पेज को like करके हमारा हौसला बढ़ाने में मदद कर सकते हो
✻ विश्व के प्रमुख द्वीप ( World’s Main Islands ) Pdf Download
यह भी पढ़े वायुमंडल का अध्ययन