
{tocify} $title={Table of Contents}
म्यूजियम ( संग्रहालय ) की शुरूआत :-
म्यूजियम शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के माउसियन शब्द से हुई है, जिसका अर्थ एकांत में अध्ययन करने का मंदिर है। विश्व का प्रथम म्यूजियम अलेक्जेंड्रिया नें ईसा में 3 शताब्दी पहले बनाया गया था। इसमें शोधकर्ताओं को ज्ञान प्रदान करने वाली विश्व की अनेक वस्तुओं का संग्रह किया गया था। इसके बाद ऐसे म्यूजियम ( संग्रहालय ) की स्थापना हुई जिसमें विविध यंत्र, हाथ, दांत,जानवरों की खालें, आदि रखे जाते थे।
19वीं शताब्दी में राजा महाराजाओं ने म्यूजियम ( संग्रहालय ) की स्थापना में विशेष सहयोग दिया। फ्रांस की राज्य क्रांति के बाद म्यूजियम ( संग्रहालय ) सामान्य व्यक्तियों के लिए खोल दिए गए। 1830 में जर्मनी के बर्लिन शहर में फाल्टेस म्यूजियम ( संग्रहालय ) का निर्माण किया गया। आधुनिक ढंग का सबसे पुराना म्यूजियम ( संग्रहालय ) ऑक्सफोर्ड में है जो 1679 में बना था। 1874 में स्थापित अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री को सबसे बड़ा म्यूजियम होने का दर्जा प्राप्त है। म्यूजियमों में अनेक दुर्लभ वस्तुएं संग्रहीत होता। है, इसलिए उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान की जाती है।
म्यूजियम ( संग्रहालय ) -डे की शुरूआत :-
म्यूजियम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने, संरक्षित करने में लोगों के योगदान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इंटरनेशनल म्यूजियम-डे मनाने की शुरूआत की थी। प्रथम बार म्यूजियम – डे 1983 में मनाया गया। प्रति वर्ष 18 मई को वर्ल्ड म्यूजियम-डे मनाया जाता है।
भारत में म्यूजियम ( संग्रहालय ) का इतिहास :-
भारत में म्यूजियम ( संग्रहालय ) का इतिहास काफी पुराना है। भारत का प्रथम म्यूजियम ( संग्रहालय ) 1814 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था।
एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल द्वारा स्थापित यह म्यूजियम ( संग्रहालय ) एशिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा म्यूजियम ( संग्रहालय ) है। इस म्यूजियम को उद्देश्य से स्थापित किया जिससे यहां की कलात्मक वस्तुओं को संग्रह कर देश से बाहर ले जाया जा सके।
इस म्यूजियम ( संग्रहालय ) में संग्रहीत कई दुर्लभ व कलात्मक वस्तुओं को अंग्रेज शासकों द्वारा इंग्लैंड भेज दिया गया।
भारत के म्यूजियम ( संग्रहालय ) का इतिहास से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी :-
1. विश्व का प्रथम म्यूजियम कहाँ बना ?
अलेक्जेंड्रिया में ईसा में
2. प्रथम बार म्यूजियम – डे कब मनाया गया ?
1983 में |
3. वर्ल्ड म्यूजियम-डे प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है ?
18 मई |
4. भारत का प्रथम म्यूजियम ( संग्रहालय ) कब और कहाँ स्थापित किया ?
भारत का प्रथम म्यूजियम ( संग्रहालय ) 1814 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था। |
5. एशिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा म्यूजियम ( संग्रहालय ) कौन-सा है ?
इंडियन म्यूजियम, कोलकाता |
भारत में म्यूजियम ( संग्रहालय ) का इतिहास Download PDF
Download PDF
Download PDF980 KB