MrJazsohanisharma

इतिहास के जन्मदाता कौन थे, इतिहास क्या है और इसका विभाजन कितने वर्गों में किया गया है? | PDF Download |

इतिहास के जन्मदाता कौन थे, इतिहास क्या है और इसका विभाजन कितने वर्गों में किया गया है

{tocify} $title={Table of Contents}

इतिहास के जन्मदाता कौन थे ?

हेरोडोटस (Herodotus) , यूनान का प्रथम इतिहासकार व भूगोलवेत्ता था । हेरोडोटस का संस्कृत नाम हरिदत्त था ।
हेरोडोटस हिस्ट्री (History) शब्द के प्रथम प्रयोगकर्ता थे। इन्होंने वास्तविक इतिहास लेखन की नींव रखी थी।
रोमन दार्शनिक सिसरो ने हेरोडोटस को इतिहास का जनक / पिता (Father of History) की संज्ञा दी थी।
इन्होने अपने इतिहास का विषय पेलोपोनेसियन युद्ध को बनाया था। इनकी प्रसिद्ध पुस्तक हिस्टोरिका (Historica) थी।

इतिहास क्या है ?

हिस्ट्री यूनानी (ग्रीक) शब्द हिस्टोरिया (Historia) से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ अन्वेषणों से प्राप्त ज्ञान (Knowledge Acquired by Investigation) है। इतिहास अतीत का अध्ययन है क्योकि यह लिखित दस्तावेजों में वर्णित है।
ब्रिटेन के इतिहासकार ई. एच. कार (Edward Hallett Carr) ने अपनी पुस्तक What is History ? में इतिहास की परिभाषा दी है। इतिहास अतीत और वर्तमान के बीच एक अनंत संवाद (History is Unending Dialogue Between Past and Present) है।

इतिहास का विभाजन :

इतिहास को 3 वर्गों में विभक्त किया जा सकता है।

1. प्राक् इतिहास/ प्रागैतिहासिक काल (Pre- History Period) :

लिखित इतिहास के पहले कालखण्ड को प्रागैतिहासिक काल कहा गया है। इस कालखण्ड के लोगों को लिपि या अक्षर का ज्ञान नहीं था। यह आदिम लोगों का इतिहास पत्थर व हड्डियों के औजारों तथा उनकी गुफा चित्रकारी के आधार पर लिखा गया है। पाषाणकाल को इसके अंतर्गत रखा गया है।

2. आद्य ऐतिहासिक काल (Proto- History Period) :

उस काल खण्ड का इतिहास जो ऐतिहासिक काल से पहले का है, जब लिपि व अक्षर का उन्हें ज्ञान था लेकिन आज भी उसे नहीं पढ़ा जा सका है, आद्य ऐतिहांसिक काल के अंतर्गत आता है। इतिहास लेखन की दृष्टि से सिन्धु घाटी की सभ्यता वैदिक काल को इसी काल खण्ड के अंतर्गत रखा गया है। क्योकि ये लिपि चित्रात्मक प्रतीकात्मक है जिसका अर्थ निकालना कठिन है।

3. ऐतिहासिक काल (Historical Period) :

इतिहास का वह काल जिससे संबंधित लिखित सामग्री प्राप्त होती है एवं उसे पढ़ा जा सका है। भारत में यह काल 6वीं शताब्दी ई. पू. से प्रारम्भ होता है। महाजनपद काल से अब तक का कालखंड शामिल हैं।

इतिहास के जन्मदाता से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी : -

1. इतिहास के जन्मदाता कौन थे ?
हेरोडोटस (Herodotus) , इतिहास के जन्मदाता है |

2. आधुनिक इतिहास के जनक कौन है ?
थ्यूसीडाइड्स , आधुनिक इतिहास के जनक हैं।

3. राजस्थान इतिहास के जनक कौन है ?
कर्नल जेम्सहाडॅ , राजस्थान इतिहास के जनककहे जाते है।

4. भारत के इतिहास के जनक कौन है ?
दामोदर धर्मानंद कोसांबी , भारतीय इतिहास के जनक भारत के मशहूर गणितज्ञ, इतिहासकार और राजनीतिक विचारक है। इनका 31 जुलाई 1960 को गोवा में हुआ था।

5. हिंदी के जनक कौन है ?
आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र कहे जाते हैं |

6. भूगोल के जनक कौन है ?
इरेटोस्थनीज को भूगोल का जनक कहा जाता है।

7. विज्ञान के जनक कौन है ?
गैलीलियो को आधुनिक विज्ञान के जनक माना जाता है।


इतिहास के जन्मदाता कौन थे, इतिहास क्या है और इसका विभाजन कितने वर्गों में किया गया है PDF Download

Download PDF

You Can Download The PDF in 60 Seconds.


History Notes

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने